October 9, 2026 10:53 pm

BREAKING NEWS

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: कभी हर महीने आता था 5 हजार रुपये तक बिजली बिल, अब सोलर सिस्टम से पंकज साहू का बिल हुआ शून्य मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 एग्जिबिशन में दिखी हॉस्पिटैलिटी, हस्तशिल्प और ग्रामीण पर्यटन की अनूठी झलक बाजपुर में ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने पहुंचे CM धामी, किसानों को राहत का भरोसा सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: नौकरी मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बनीं ममता शर्मा, ईवी वर्कशॉप खोलकर 7 लोगों को दिया काम

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी : धमतरी में 10-11 अक्टूबर को आयोजित होगा ‘निदान-03’ शिविर

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026

​राज्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत धमतरी जिले के दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष ‘निदान-03’ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुउद्देशीय शिविर का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का मापन व वितरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करना तथा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाना है।

​अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को नगरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्रृंगी ऋषि मैदान से हो चुकी है, जबकि शिविर का मुख्य आयोजन 10 अक्टूबर (शनिवार) और 11 अक्टूबर (रविवार) को आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम, धमतरी में प्रातः काल से संपन्न होगा। ​शिविर के दौरान पोलियोग्रस्त या किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवा चुके दिव्यांगजनों के लिए विशेषज्ञ टीमों द्वारा कृत्रिम अंग और कैलिपर्स हेतु मापन तथा परीक्षण की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार मैनुअल ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र एवं अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।

​केवल उपकरणों का वितरण ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए जिला चिकित्सा बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर स्थल पर ही आवेदकों का चिन्हांकन व प्रमाणीकरण कर तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों के विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि वे भविष्य में सभी शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें।

​शिविर का लाभ उठाने के लिए हितग्राहियों को अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और यदि पूर्व में कोई दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना हो तो उसकी छायाप्रति लाना अनिवार्य है। वहीं केवल नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के इच्छुक आवेदकों को अपनी नवीनतम फोटो और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। प्रशासन ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर इंडोर स्टेडियम पहुँचकर इस जन-कल्याणकारी सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!