August 14, 2026 9:41 pm

BREAKING NEWS

Independence Day 2026: ‘ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकियों को अंजाम भुगतने का कड़ा संदेश दिया’, जानिए राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन की 10 बड़ी बातें Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, असम से महाराष्ट्र तक… 7 राज्यों के लिए 2118 करोड़ का फंड, किस प्रदेश को कितना मिला? राज्यपाल श्री डेका ने 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश की पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड‘ का किया विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर, 14 अगस्त 2026

महासंमुद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9:00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे तथा 9:10 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। सुबह 9.15 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री बघेल 9:30 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद सुबह 9.40 बजे पी.टी. प्रदर्शन एवं सुबह 9:50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी तथा सुबह 10:30 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10:45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!