
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में 'हार्ड-लॉन्च' किया है। रचित सिंह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसमें हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। हुमा ने सोशल मीडिया पर रचित की तस्वीरें शेयर करते हुए उनके एक दशक लंबे संघर्ष और काम के प्रति समर्पण की सराहना की।
जवाब में रचित ने भी हुमा को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बताया. पिछले साल दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं.

रचित सिंह के साथ हुमा कुरेशी।
बनारस से मुंबई तक 10 साल तक संघर्ष किया हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि रचित उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं। वह अपनी आंखों में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। जब उन्हें तत्काल सफलता नहीं मिली तो उन्होंने हार नहीं मानी। हुमा ने कहा कि रचित ने कई अन्य कलाकारों को प्रशिक्षित किया, उनके गुरु बने और पिछले 10 वर्षों में कार्यशालाओं में काम किया। वह पर्दे के पीछे से दूसरों की मदद करते रहे और अपने सही समय का इंतजार करते रहे। उन्होंने अभिनय के लिए कभी कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया और अपने काम पर भरोसा किया।

रचित ने हुमा से कहा- सबसे बड़ा सपोर्टर रचित सिंह ने भी हुमा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “हार्ड-लॉन्च के लिए धन्यवाद हुमी।” रचित ने आगे लिखा कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह वास्तव में लंबे समय से इस इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने हुमा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था तब भी हुमी ने उनका साथ दिया और उनका विश्वास कायम रखा. हुमा की तारीफ करते हुए रचित ने कहा कि वह उन चीजों को नोटिस करती हैं जिन्हें लोग अक्सर मिस कर देते हैं और उनके पास अपने विचारों को शब्दों में पिरोने का बेहतरीन तरीका है।

सोनाक्षी की शादी में दिखे एक साथ हुमा कुरेशी और रचित सिंह के रिलेशनशिप की खबरें सबसे पहले तब चर्चा में आईं जब सिंगर अकासा सिंह ने दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके बाद पिछले साल जून में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के फंक्शन में भी दोनों एक जैसे पिंक कलर के आउटफिट में साथ नजर आए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रचित ने पिछले साल सितंबर में अमेरिका में हुमा को प्रपोज किया था, जिसके बाद हुमा ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया। हालांकि, दोनों ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी दोनों कलाकार फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में एक साथ नजर आएंगे। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। फिल्म में हुमा कुरैशी 'बेबी करमाकर' नाम की एक कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभा रही हैं जो सुन नहीं सकती। फिल्म में रचित सिंह 'सिद्धू' के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में सीमा पाहवा, सिकंदर खेर, चंकी पांडे, हिमांशु मलिक और अरुण कुशवाह भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।






