August 3, 2026 12:46 am

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आयोजन

​रायपुर, 02 अगस्त 2026

रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक से नशे पर कड़ा प्रहार

दुर्ग स्थिति शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा “नशा मुक्त विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

     *​प्रधानमंत्री का संदेश: विकसित भारत के लिए नशे से दूर रहें युवा*

​समारोह के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के नाम विशेष संदेश प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से नशे से दूर रहने का स्पष्ट आह्वान करते हुए “नशा मुक्त विकसित भारत” के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।

*​नशा मुक्त परिवार ही खुशहाली की नींव: विधायक श्री ललित चंद्राकर*

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि नशा मुक्त परिवार ही खुशहाल परिवार की आधारशिला है।” उन्होंने युवाओं से न केवल स्वयं को नशे से दूर रखने बल्कि समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

*​रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी से ड्रग सप्लाई चेन पर कसेगा शिकंजा*

कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सामने रखते हुए कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, विशेषकर रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी (Raman Spectroscopy) और ड्रग स्क्रीनिंग प्रणालियों का उपयोग करके मादक पदार्थों की पहचान और उनकी आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार, स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

*​सोशल मीडिया और Reels के ज़रिए जनजागरूकता का आह्वान*

​ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंस्टाग्राम और फेसबुक Reels जैसे प्लेटफार्मों का सकारात्मक उपयोग कर “नशा मुक्त भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं।
​कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!