August 15, 2026 7:33 pm

होर्मुज पर अमेरिका कर लेगा कब्जा, गैस-तेल से हाथ धो बैठेगा ईरान? डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के बाद तिलमिलाया ईरान; दिया मुंहतोड़ जवाब

अमेरिका-ईरान युद्ध अब होर्मुज पर आकर अटक गया है। डोनाल्ड ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर हर दिन कोई न कोई दावा करते हैं और ईरान इस पर प्रतिक्रिया देने से चूकता नहीं है। ताजा घटना क्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसका मुंहतोड़ जवाब ईरान ने भी दे दिया है। ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है कि होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल है। 

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान से तिलमिलाया ईरान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक अहम बयान देते हुए कहा कि ईरान को हराने के बाद वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को संयुक्त राज्य अमेरिका का क्षेत्र घोषित कर देंगे।

उन्होंने यह बयान लॉन्ग आइलैंड में आयोजित एक रिपब्लिकन रैली के दौरान दिया। ट्रंप ने रैली को संबोधिथ करते हुए स्पष्ट रूप से कहा-

ईरान को हराने के बाद, जो बहुत बुरी तरह से हार रहा है, जल्द ही मैं होर्मुज को अमेरिका का क्षेत्र घोषित कर दूंगा।

ट्रंप ने इस जलमार्ग पर अमेरिका के पूर्ण नियंत्रण का भी दावा किया। बता दें कि दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुलकर दावा किया था कि होर्मुज अमेरिका के पूर्ण नियंत्रण में है और हम जब तक चाहेंगे उस पर कंट्रोल बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा था कि हमने होर्मुज पर स्टील की दीवार खड़ी कर दी है।

ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया था बयान

फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (PGSA) ने ट्रंप के बयान को खारिज कर दिया था। PGSA ने बयान जारी कर कहा था कि अमेरिका के बार-बार दावा भर कर देने से वास्तिवकता नहीं बदल जाती। अब भी होर्मुज अवरुद्ध है और जब तक ईरान की शर्तें स्वीकर नहीं कर ली जाती, तब तक इसे नहीं खोला जाएगा।

विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने क्या कहा था?

साथ ही ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी ट्रंप के दावे के बाद X पर पोस्ट कर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका का आकलन हमेशा गलत साबित होता है।

अराघची ने एक्स पर पोस्ट कर जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका लंबे समय से खुफिया विफलताओं के कारण गलत आकलन करता रहा है। इसका उदाहरण है ईरान युद्ध। उन्होने कहा कि ‘अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर और भी बड़ा गलत आकलन हो रहा है। फेक न्यूज से भी बदतर है फेक इंटेलिजेंस। सावधान रहें, अल्लाह महान है, पृथ्वी पर किसी भी शक्ति से बड़ा है। अल्लाह पर भरोसा है।’

ट्रंप के कब्जे वाले बयान पर ईरान की आई प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर बौखलाए ईरान ने करारा जवाब दिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबआबादी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने वाले बयान को खारिज कर दिया।

गरीबआबादी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरानी रहा है, ईरानी है और ईरानी ही रहेगा। यह सिर्फ ट्वीट, एयरक्राफ्ट कैरियर, आदेश या चुनावी भाषण से नहीं छीना जा सकता। ईरान धमकियों से नहीं डरता और शक्ति प्रदर्शन से नहीं घबराता।
 

उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज केवल ईरान के आदेश पर ही बंद या खोला जाएगा। जब तक अमेरिका हार की हकीकत स्वीकार नहीं करता और अपनी काल्पनिक धारणाएं नहीं छोड़ता, ईरान नाकाबंदी जारी रखेगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों है इतना अहम?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे संवेदनशील भू-राजनीतिक मार्गों में से एक है। यहां तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा हो जाती है। फिलहाल व्यवसायिक जहाज सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ गुजर रहे हैं लेकिन माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है और नौसेना गश्त काफी तेज है।

ये भी पढ़ें: ‘ना पीछे हटेंगे ना सिर झुकाएंगे, आखिरी सांस तक…’, ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका-इजरायल को फिर चेताया,कहा- सीरिया समझने की गलती ना करें
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!