November 6, 2026 1:48 am

BREAKING NEWS

ब्रिटेन की रूह कंपा देने वाली वारदात: दोस्त की हत्या कर तीन साल तक फ्रीजर में छिपाए रखा शव, पालतू जानवरों के अवशेष भी मिले 6 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा धन लाभ 33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को अग्निवीरों को बड़ी राहत! 18 हजार जवानों का सेवाकाल 2 साल बढ़ा, स्थायी नौकरी का रास्ता खुला केरल में जन्मीं भारतीय मूल की नित्या रमन ने रचा इतिहास, हार्वर्ड और MIT से पढ़कर बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर दीपावली पर छत्तीसगढ़ के 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 76,086 आवासों को मिली मंजूरी

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर 4 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे अभिनंदनीय एवं दूरदर्शी पहल बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस निर्णय से अग्निवीरों को चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष तक और राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित सैन्य सेवा में भी शामिल हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय अग्निवीरों के अनुभव, कौशल और सामर्थ्य का राष्ट्रहित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही युवाओं को सैन्य सेवा में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा। इससे देश की रक्षा व्यवस्था को भी अनुभवी एवं प्रशिक्षित युवाओं की क्षमताओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!