गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 05 नवंबर 2026
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के 46 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर आगामी 12 से 16 नवंबर तक पचमढ़ी में आयोजित एडवेंचर कैम्प में भाग लेंगे। प्रतिभागियों के साथ दो गाइडर एवं दो स्काउटर भी शिविर में शामिल होंगे। शिविर में सहभागिता की तैयारी के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नीरज वी. जैन ने सभी प्रतिभागियों को किट वितरित की। किट में ट्रैक सूट, बैग, कैप एवं पानी की बोतल प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की ओर से प्रतिभागियों को शिविर में सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।एडवेंचर कैम्प में भागीदारी से जिले के स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को साहसिक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त करने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समूह में कार्य करने के कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा। शिविर का अनुभव उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा।









