March 10, 2026 5:11 pm

अश्लील वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रीवा : युगल प्रेमी जोड़ों का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…

रीवा : बड़ी ख़बर अपडेट
रीवा जिले में प्रेमी जोड़ो का वायरल वीडियो के बाद गढ़ थाना पुलिस ने युवक युवती के साथ मारपीट करने एवं वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों कि तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, व उन्हें कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है,
गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि.. 2 दिन पहले क्योंटी जलप्रपात में दो प्रेमी जोड़ों का वीडियो वायरल करने की खबर सामने आई थी।

वीडियो वायरल एवं मारपीट करने में शामिल सभी आरोपियों में मुकेश उर्फ शारदा केवट पिता राममिलन केवट उम्र 24 वर्ष, मुकेश उर्फ मुल्ला केवट पिता शिवनंदन केवट 25 वर्ष, दोनों निवासी दुलहरा थाना सिरमौर संजय विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा निवासी क्योटी थाना गढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वही एक अन्य आरोपी नीरू उर्फ धीरू साकेत जो फरार है पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?