आंगनबाड़ी भवनों और बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 48 लाख मंजूर

रायपुर. 3 जून 2026

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में तीन आंगनबाड़ियों के भवन तथा अटल परिसर में बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए 48 लाख रुपए की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बोड़ला नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-1, वार्ड क्रमांक-9 और वार्ड क्रमांक-14 में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कुल 39 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा अटल परिसर में बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए भी 9 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!