August 5, 2026 9:20 am

‘आज मुझे जान से मार देंगे, समझ नहीं आ रहा भगवान के साथ गद्दारी…’, हमले के बाद बोले पप्पू यादव; समझ नहीं आ रहा किस बात पर माफी मांगू

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ संसद परिसर में ‘साधु’ बनकर प्रदर्शन करना उनका भारी पड़ गया। पप्पू यादव साधु-संतों के निशाने पर तो थे ही अब रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अनजान शख्स ने भी हमला कर दिया। हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि अब मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैंने ऐसा क्या कर दिया?’

पप्पू यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, न तो मैंने किसी को गाली दी, न ही किसी के बारे में कुछ कहा। न तो मैंने किसी संत का नाम लिया, न ही किसी पार्टी का नाम लिया। इसमें अपमान की क्या बात है? जब मैंने किसी पार्टी का नाम ही नहीं लिया, न बीजेपी का नाम लिया, न आरएसएस का नाम लिया… तो पप्पू यादव ने क्या गलती की?

मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है-पप्पू यादव

पप्पू यादव ने आगे कहा, “सुबह से 4 बार फोन पर धमकी मिल चुकी है कि आज मुझे मार देंगे। मुझे समझ नहीं आता कि किस बात को लेकर माफी मांगू। चोरी आप कर रहे हो, आम आदमी की आस्था के साथ खिलवाड़ आप कर रहे हो, भगवान के साथ गद्दारी आप कर रहे हो। सनातन के लिए मैं आवाज उठा रहा हूं और मुझे ही माफी मांगने कहा जा रहा है।”

 मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं-पप्पू यादव

BJP पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि आप लड़िए, पूरा विपक्ष आपके खिलाफ लड़ रहा है। पप्पू यादव जैसे अकेले आदमी से लड़कर आपको क्या फायदा होगा?” वहीं, अपने ऊपर हुए FIR पर पप्पू यादव ने कहा.”क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है? राहुल गांधी एफआईआर से कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरीं, तो फिर पप्पू यादव क्यों डरे? सनातन और भगवान से गद्दारी करने वालों के खिलाफ, आस्था की रक्षा के लिए अगर मरना भी पड़े तो मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं।” इस बयान के बाद राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!