
फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शारवरी वाघ समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के प्रीमियर एपिसोड में नजर आईं।
इस बीच, इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू में 'अल्फा' में नजर आने वाले अभिनेता बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शारवरी की तरह 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आएंगे।
इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, “ये कौन सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता ही नहीं है.” इसके बाद वह अगले सवाल की ओर बढ़ गए।
हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मज़ाकिया तरीके से ताना मारा और खूब खरी-खोटी सुनाई।
शो में आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए समय रैना ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर आई हैं. इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, ''मुझे अब इसका थोड़ा पछतावा हो रहा है.''
फिल्म 'जिगरा' को लेकर समय ने आलिया पर कसा तंज
इस पर समय रैना ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मुझे भी 'जिगरा' देखकर अफसोस हुआ।' समय की बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर-जोर से हंसने लगीं।
हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'कम से कम आपने फिल्म तो देखी।'
इसके बाद समय ने कहा, ''मुझे आपके बगल में बैठे हुए थोड़ी घबराहट हो रही है, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं.''

समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने ₹5,000- ₹6,000 करोड़ कमाए हैं। आपके पास इतने सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड, एक नेशनल अवॉर्ड और एक बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड है। फिर आप यहां क्यों हैं? 'लेटेंट' में आने की क्या जरूरत थी? कान्स कहां है, लेटेंट कहां है और यहां कैमरे आप पर हैं।”
इस पर सभी हंसने लगे.
तब जवाब देते हुए आलिया ने कहा, 'नहीं, नहीं समय, ईमानदारी से कहूं तो हम सभी पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सभी कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।'
तभी समय ने कहा, “वाह! आलिया जी, आप तो यहां मजाकिया हो गईं। जाकिर भाई के साथ क्या हुआ?”
पिछले साल यह शो विवादों में घिर गया था
शो में शरवरी वाघ भी बतौर गेस्ट नजर आईं. समय रैना ने मजाक-मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया. शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, तो अभिनेत्री ने कहा, “मैंने समाचार चैनलों पर शो के वीडियो देखे हैं।”
पिछले साल समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर विवादों में घिरे थे। शो को लेकर उन पर केस दर्ज हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.









