October 24, 2026 11:34 pm

BREAKING NEWS

बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’ रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं। भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या पर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश धनतेरस 2026 कब है? जानें 6 नवंबर को खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

इंदौर में ₹1,200 करोड़ का निवेश करेगी लालवाला इंडस्ट्रीज़, CM मोहन यादव से चर्चा

इंदौर 

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सूबे के इंदौर में स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय ‘मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ के पहले दिन निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इस दौरान लालवाला इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधि सौरभ हरिवदन लालवाला और सिद्धार्थ लालवाला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात कर इंदौर में 1200 करोड़ रुपये के निवेश का बड़ा प्रस्ताव रखा।

समिट में लालवाला इंडस्ट्रीज़ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताया कि, प्रस्तावित योजना के तहत कंपनी आगामी पांच वर्षों में इंदौर में 1200 करोड़ रुपए का चरणबद्ध निवेश कर एक अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना के जरिए प्रदेश में 300 कुशल और तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा
बैठक में कंपनी ने इंदौर में माइक्रोवेव और रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) जनरेटर और गैलियम नाइट्राइड (GaN) डिवाइस के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना साझा की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमता का तेजी से विस्तार होगा और सेमीकंडक्टर उद्योग की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला को मजबूती भी मिलेगी।

लालवाला इंडस्ट्रीज़ के बारे में
गुजरात के सूरत में स्थित लालवाला इंडस्ट्रीज़ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। कंपनी 2450 मेगाहर्ट्ज (MHz) के हाई-पावर सॉलिड-स्टेट माइक्रोवेव जनरेटर बनाती है, जिनका उपयोग सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में एचिंग और डिपॉजिशन उपकरणों में किया जाता है। इसके अलावा, कंपनी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग के लिए सिरेमिक और प्लास्टिक पैकेज, प्रोसेस गैस और केमिकल्स की आपूर्ति में भी सक्रिय है। प्रदेश में कंपनी इस इकाई के जरिए अपना पहला कदम रखेगी।

सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लालवाला इंडस्ट्रीज़ के निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए राज्य शासन की तरफ से हरसंभव सहयोग, सुगम प्रक्रिया और जरूरी अधोसंरचना मुहैय्या कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही, सीएम ने कंपनी के नेतृत्व को जनवरी 2027 में प्रस्तावित आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!