देहरादून। भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय बस सेवा के संचालन को लेकर उत्तराखंड राज्य परिवहन प्राधिकरण ने अधिकृत बस ऑपरेटरों और परमिट का विवरण जारी किया है। जारी सूची के अनुसार, नेपाली बस ऑपरेटरों को कुल 19 परमिट और भारतीय बस ऑपरेटरों को कुल 16 परमिट जारी किए गए हैं।


नेपाली बस ऑपरेटरों की सूची
- महाकाली यातायात बस व्यवसायी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड — महेंद्रनगर से देहरादून।
- एम/एस पवनदूत बस व्यवसायी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड — महेंद्रनगर से देहरादून।
- एम/एस भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड — नेपालगंज से रूपैडिहा और हरिद्वार।
- एम/एस त्रिदेश्वरी राप्ती यातायात सेवा प्राइवेट लिमिटेड — नेपालगंज से रूपैडिहा और हरिद्वार।
भारतीय बस ऑपरेटरों की सूची
- उत्तराखंड परिवहन निगम — हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, रूपैडिहा होते हुए नेपालगंज।
- उत्तराखंड परिवहन निगम — देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर और बनबसा होते हुए महेंद्रनगर।
जारी दस्तावेज के अनुसार, भारतीय बस ऑपरेटरों के लिए कुल 16 परमिट और नेपाली बस ऑपरेटरों के लिए कुल 19 परमिट का उल्लेख है। यह सूची 27 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में दी गई है।
Post Views: 22









