July 13, 2026 10:56 pm

उज्जैन प्लास्टिक गोदाम में आग: 5 इंजनों की भीषण आग

उज्जैन जिले के बड़नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बारदाना और प्लास्टिक से भरे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

आग बुझाने के लिए बड़नगर और उज्जैन से 5 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और 28 टैंकर पानी लेकर पहुंचे हैं. इसके बावजूद 13 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है.

घटना उज्जैन रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विक्रम ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में हुई। गोदाम संचालक नरपत सिंह के अनुसार आग रात करीब 12 बजे लगी।

इसकी सूचना उन्हें करीब दो घंटे बाद मिली. तब तक गोदाम का एक बड़ा हिस्सा जल चुका था। गोदाम के आसपास रिहायशी इलाका है, साथ ही पेट्रोल पंप भी है. इससे प्रशासन आग को लेकर चिंतित है.

5 दमकल गाड़ियां तैनात

सुबह करीब तीन बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद से दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं. लगातार फैल रही आग के कारण इस पर पूरी तरह से काबू पाना संभव नहीं हो सका है.

₹1 करोड़ से अधिक का नुकसान

गोदाम संचालक ने बताया कि आग से अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. आग से गोदाम की दीवार भी कमजोर हो गई है, जिसे तोड़ने की तैयारी की जा रही है ताकि आग पर काबू पाया जा सके.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है. हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!