October 12, 2026 11:10 pm

BREAKING NEWS

उत्तराखंड को ₹2,708 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं की सौगात! धामी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत 2,708 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क और पुल परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर राज्य में ग्रामीण सड़कों के विस्तार और पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं बेहतर बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की।

315 मोटर मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 315 मोटर मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव केंद्र को भेजे हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,777 किलोमीटर है, जिन पर 2,526 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा, 32 सेतुओं के निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए हैं। इस तरह सड़क और पुल परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित लागत 2,708 करोड़ रुपये है। बैठक में इन कार्यों को जल्द स्वीकृति देने पर सकारात्मक सहमति बनी। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!