November 15, 2026 11:59 pm

BREAKING NEWS

स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रायगढ़ के कयाघाट में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल विकसित भारत के निर्माण के लिये युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा देश को करें समर्पित नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

रायपुर 7 अगस्त 2026

उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे बिलासपुर जिला मुख्यालय में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों तथा लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करेंगे। वे आयुषदीप सामान्य सभा और जीवनदीप समिति की भी बैठक लेंगे।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में आवश्यक तैयारी एवं अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख और जानकारी साथ लाना सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि समीक्षा के दौरान आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!