November 15, 2026 7:14 pm

BREAKING NEWS

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

बेमेतरा, 15 नवंबर 2026

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

जिले में धान खरीदी महापर्व का आज से विधिवत शुभारंभ हुआ। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज धान उपार्जन केंद्र मोहतरा एवं बिलई पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर ने स्वयं किसानों को शाल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत की। साथ ही प्रबंधकों से धान खरीदी, तौल और भुगतान की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपस्थित किसानों से सीधे संवाद किया और कहा कि जिले के किसी भी किसान को धान बेचने में कोई असुविधा नहीं होगी।

*आज से जिले के सभी केंद्रों में खरीदी शुरू,किसानों में दिखा उत्साह*

कलेक्टर के निर्देश पर आज जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में एक साथ धान खरीदी शुरू हो गई। सभी केंद्रों में नोडल अधिकारियों ने पहुंचकर खरीदी का शुभारंभ कराया। किसानों में इस बार खरीदी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही किसान अपनी धान लेकर केंद्रों में पहुंचने लगे थे।

*पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था पर जोर*

कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। तौल में गड़बड़ी, किसानों से दुर्व्यवहार या अनावश्यक विलंब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन, तौल और भुगतान की पूरी जानकारी समय पर दी जाए। धान खरीदी केंद्र में पीने का पानी, छाया, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की सुविधा अनिवार्य रूप से हो। बारदाने, हमाल, तौल कांटा की पर्याप्त व्यवस्था रहे। कलेक्टर ने कहा कि धान की नमी जांच और गुणवत्ता परीक्षण किसानों के सामने किया जाए। किसानों को भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने निर्देशित की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में रोजाना साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण और सीसीटीवी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

*किसानों को दिया भरोसा*

मोहतरा और बिलई में किसानों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम, सही समय पर और सम्मान के साथ मिले। धान खरीदी केंद्र किसानों की सेवा के लिए हैं, इसलिए हर किसान को सहयोग करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी है।

कलेक्टर ने किसानों से  अपील की कि वे अपने टोकन के अनुसार ही धान लेकर आएं, ताकि भीड़ और अव्यवस्था न हो, और धान खरीदी सुविधाजनक रूप से हो सके।

*अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें, किसानों की शिकायतों का तुरंत निराकरण करें और हर दिन की खरीदी की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजें।

इस अवसर पर संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, खाद्य अधिकारी, सहकारी समिति के प्रबंधक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

धान खरीदी के शुभारंभ से जिले के किसानों में खुशी की लहर है। किसानों ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बार खरीदी सुचारू और पारदर्शी तरीके से होगी, इसका उन्हें पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!