September 22, 2026 12:30 am

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, 21 सितंबर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय निशानेबाजों की यह शानदार उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय है। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। वित्त मंत्री ने रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास: एटली की फिल्म के नाम दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की अपकमिंग साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। सन पिक्चर्स ने 37 कलाकारों के रियल-टाइम मोशन कैप्चर रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की है।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!