August 14, 2026 5:20 pm

ओपी राजभर के बेटे को किसने दी जान से मारने की धमकी? मंत्री ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- रिवाल्वर लेकर राशिद अली…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज करने, अभद्र टिप्पणी करने और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने कार्यालय प्रभारी के साथ अभद्रता की और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। अब पार्टी प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की घटना पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सपा का हाथ हैं।

थाने में घटना की शिकायत सुभासपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी की ओर से दी गई थी। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर और अरविंद राजभर के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की और जान से मारने की धमकी भी दी। राशिद अली नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

रिवाल्वर लेकर दफ्तर आया था राशिद अली-राजभर

SBSP दफ्तर पर हमले को लेकर राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “राशिद अली नाम के व्यक्ति ने फोन कर मेरे कार्यालय में पूछा कि अरविंद और ओम प्रकाश राजभर कहां है। उसके बाद वे कार्यालय में पहुंचा और धर्मप्रकाश से पूछा की कहा हैं, गलत भाषा का प्रयोग किया। इतने रिवाल्वर निकाल लिया, शोर होने के बाद वे भाग गया। इसके पीछे सपा के लोग हैं। “

राजभर ने आगे कहा, कार्यालय प्रभारी ने जब उससे समस्या बताने और समाधान कराने की बात कही, तो आरोपी बार-बार यही कहता रहा कि ओम प्रकाश राजभर और अरविंद राजभर से कह दो कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ कुछ न बोलें। राजभर ने कहा कि सपा के कई नेता पहले भी मुझे धमकी दे चुके हैं तो बड़ी बात नहीं है कि इसके पीछे सपा का हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!