March 10, 2026 4:14 pm

औरंगजेब हिंसक शासक था जो भी चित्रकूट में किया है मधुमक्खियां के डर से किया है

महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर तंज कसते हुए जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि औरंगजेब हिंसक व दुष्ट शासक था। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा है कि औरंगजेब हिंसक व दुष्ट शासक था। उसने हजारों निर्दोष लोगों की हत्या की है।

हजारों जनेऊ उतराए और हजारों ब्राह्मणों के गले काटे। पता नहीं यह बात लोगों क्यों नहीं समझ आ रही है। शुक्रवार को तुलसीपीठ परिसर में जगदगुरु ने कहा कि औरंगजेब हमारा आदर्श नहीं है।


हमारे आदर्श तो शिवाजी और महाराणा प्रताप हैं। हमारे आदर्श भगवान राम और कृष्ण हैं। महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि औरंगजेब कब से हमारे आदर्श हो गए। औरंगजेब ने कहीं मंदिर नहीं बनवाया। बाला जी मंदिर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था तो वह भाग गया था। साधु संतों ने औरंगजेब के कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाने की जो मांग की है वह सही है।

जब जगतगुरु रामभद्राचार्य से दैनिक भास्कर की टीम ने पूछा कि अगर वह पूर्व शासक था तो बालाजी के मंदिर का निर्माण क्यों कराया तब इसमें जवाब देते हुए कहा कि वह डर के मारे मंदिर का निर्माण कराया है 12 गांव में माफी कम पत्र में लिखा है तो वह मधुमक्खियां के डर के मारे लिखा है जब उसने यह सब लिख दिया है तभी उसका पीछा मधुमक्खियां छोड़ दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?