
राज्य शिक्षा केंद्र ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन करते हुए अब परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
आंशिक संशोधन के बाद नई तारीखें तय की गईं राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपरिहार्य कारणों से पुन: परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
पूर्व में जारी समय सारिणी को संशोधित करते हुए अब परीक्षाएं नई निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिशिष्ट-1 एवं 2 में दिये गये संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जायेगी।

पूर्व घोषित कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन करते हुए अब परीक्षाएं 16 से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
मूल्यांकन कार्य भी समय पर पूरा हो जाएगा दोबारा परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 24 जून से 28 जून, 2026 के बीच पूरा किया जाएगा। परिणाम प्रक्रिया में कोई देरी न हो, यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
राज्य शिक्षा केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य सभी दिशानिर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। केवल परीक्षा की तारीखें बदली गई हैं; बाकी प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा.
प्रशासन को दिए निर्देश परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश सभी जिला कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है।
विभागीय स्तर पर परीक्षा की मॉनिटरिंग की भी तैयारी की जा रही है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या लापरवाही की स्थिति उत्पन्न न हो.









