July 23, 2026 11:44 am

BREAKING NEWS

कुलदीप पुरले ने बढ़ाया मुंगेली जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान

रायपुर, 23 जुलाई 2026

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के छात्र कुलदीप पुरले ने तृतीय चरण राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बी श्रेणी में प्रदेशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर उन्हें 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं सम्मान प्रदान किया गया। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम, गौ सेवकों के अभिनंदन एवं गौ विज्ञान परीक्षा-2025 के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुलदीप पुरले को सम्मानित किया।

कुलदीप की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में सम्मानित किया और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी. डाहिरे, गौ विज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री गौकरण डिंडोले, श्री लेखराम साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेशभर के एक लाख 68 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से चयनित 510 प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें मुंगेली जिले के 12 विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। इनमें से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मनोहरपुर के छात्र कुलदीप पुरले ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया। गौ विज्ञान परीक्षा के माध्यम से गौ संरक्षण, संवर्धन, गौ आधारित कृषि, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!