
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मंगलवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम पहुंचीं। इस दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी उनके साथ मौजूद थे। दोनों स्टेडियम स्टैंड्स में एक साथ मैच का आनंद लेते नजर आए.
कृति और कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टेडियम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

तस्वीर में दाहिनी ओर कृति के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया खड़े हैं।
कबीर बहिया ने स्टेडियम की तस्वीरें शेयर कीं कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए प्रशंसकों को इस आउटिंग की एक झलक दी। उन्होंने स्टेडियम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें कृति सेनन, कबीर और उनका एक दोस्त साथ नजर आ रहे हैं। कबीर द्वारा तस्वीरें शेयर करने के कुछ ही देर बाद एजबेस्टन स्टेडियम के स्टैंड से कृति की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आईं। मैच के दौरान कृति सेनन काफी खुश नजर आ रही थीं और टीम इंडिया को चीयर कर रही थीं।

मैच देखने पहुंचे कबीर लेदर जैकेट के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए।
पिछले कुछ महीनों से डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशनशिप की खबरें कुछ महीने पहले तब शुरू हुईं जब एक्ट्रेस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इसके बाद से लगातार दोनों के रोमांस की खबरें मीडिया में आ रही हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, हालांकि दोनों की तरफ से इनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इससे पहले कबीर बहिया को कृति की बहन नुपुर सेनन और गायक स्टेबिन बेन की शादी में भी देखा गया था, जहां वह पारिवारिक समारोहों का हिस्सा थे।

कबीर बहिया और कृति सेनन स्टेडियम में बैठे हैं.
कौन हैं कृति के रूमर्डबॉयफ्रेंड कबीर बहिया? कबीर बहिया ब्रिटेन के एक प्रमुख बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल से पूरी की। कबीर 'वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड' कंपनी के संस्थापक हैं। वह एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं।
उनके पिता कुलजिंदर बहिया हैं, जो ब्रिटेन की एक प्रमुख ट्रैवल एजेंसी 'साउथॉल ट्रैवल' के मालिक हैं। कबीर के खेल और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों से अच्छे संबंध हैं।

कबीर बहिया ब्रिटेन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. 'कॉकटेल 2' की रिलीज के बाद कृति ने काम से छोटा सा ब्रेक लिया है और अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।







