August 13, 2026 3:47 am

BREAKING NEWS

‘मेरी पहली तीज’…कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता संग मनाया त्योहार, शेयर कीं खास तस्वीरें बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सहकारिता व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर: प्राधिकृत अधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी मंत्री श्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर ‘ईरान बरबाद हो चुका है, सैनिकों को वेतन नहीं, 300% महंगाई… होर्मुज पर अमेरिका ने बना दी स्टील की दीवार’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

कृषि, प्रकृति और लोकपरंपराओं से जुड़ा छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली हमारी सांस्कृतिक पहचान : श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर, 12 अगस्त 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि हरेली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर-परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश में हरियाली और विकास की नई ऊर्जा का संचार करे।

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव का पर्व है। यह तिहार हमारे किसान जीवन की उस परंपरा को अभिव्यक्त करता है, जिसमें कृषि उपकरणों, पशुधन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव निहित है। हरेली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनत और लोकजीवन से जुड़ी हमारी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं में प्रकृति और कृषि का विशेष स्थान रहा है। किसान परिवार हरेली के अवसर पर अपने कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं और अच्छी फसल, सुख-समृद्धि तथा स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। गौवंश और कृषि उपकरणों के प्रति सम्मान की यह परंपरा हमारी ग्रामीण संस्कृति की संवेदनशीलता और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन का संदेश देती है।

नई पीढ़ी तक पहुंचे छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपराएं

श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि तेजी से बदलते समय में हमारी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। हरेली जैसे लोकपर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से हरेली तिहार को पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाने तथा छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हरेली की हरियाली, छत्तीसगढ़ की खुशहाली

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हरेली का पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, कृषि के सम्मान और सामूहिक खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि हरेली की हरियाली से छत्तीसगढ़ का प्रत्येक गांव और शहर समृद्ध हो तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली का विस्तार हो।

उन्होंने पुनः प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता, लोकपरंपराओं और सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!