September 23, 2026 5:40 am

BREAKING NEWS

फिर रुलाने की तैयारी में प्याज: ₹35 की सरकारी सब्सिडी के बावजूद नहीं थम रहे दाम, मेट्रो शहरों में ₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंचे भाव दिल्ली में 33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस: क्या कटेगा आपका नाम? जानिए चुनाव आयोग का पूरा प्लान राफेल की ऐतिहासिक उड़ान: फ्रांस से 40,000 किमी का सफर तय कर भारत पहुंच रहे फाइटर जेट श्री मौर्य ने गंभीर रोगियों को उपचार हेतु त्वरित आर्थिक मदद और जन-सुविधाओं के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश मेष, मिथुन और तुला समेत इन भाग्यशाली राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा सुबह उठते ही सिरदर्द और दिनभर ध्यान लगाने में दिक्कत? न करें नींद से जुड़ी ये 5 गलतियां, दिमाग और शरीर दोनों होंगे तरोताजा

कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

रायपुर. 22 सितंबर 2026

उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोहड़िया स्थित कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में वृक्षारोपण किया। उन्होंने उद्यान को निरंतर विकसित करते हुए हरा-भरा और सुंदर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह उद्यान नागरिकों के लिए प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान बने तथा यहां आने वाले लोगों को पेड़-पौधों की छाया और बच्चों को मनोरंजन एवं खेलकूद की सुविधाएं भी मिलें। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भी इस दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि पीपल-वट उद्यान को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाए। यहां अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार किया जाए, ताकि आने वाले वर्षों में विकसित पेड़-पौधे नागरिकों को शीतल छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें। उन्होंने उद्यान में बच्चों के लिए आवश्यक मनोरंजन एवं खेलकूद के साधन विकसित करने की आवश्यकता भी बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!