November 18, 2026 3:56 am

क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर

मनीला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। क्वॉड सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उनके पास खड़े थे तो उन्होंने कहा कि एक एक सख्त व्यक्ति हैं। इसके बाद ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री साना टाका इची की ओर इशारा किया और कहा, ‘और वह शायद और भी सख्त हो सकती हैं।’

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज की मीटिंग से क्वाड मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ये मुलाकात आगे की बुनियाद मजबूत करेगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल हो रहे हैं।

क्वॉड नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद सप्लाई चेन तक, नई तकनीकों से लेकर आपदा प्रबंधन तक, हमारी यही कोशिश रही है कि क्वॉड भरोसेमंद समाधान प्रदान करे।

सबसे मिलकर खुशी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी से मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मनीला और क्वॉड के बीच एक पुराना और खास रिश्ता रहा है। साल 2007 में, चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके 10 साल बाद, 2017 में, इसी शहर में हमने फिर से बातचीत शुरू की। उन्होंने आगे कहा कि आज, इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वॉड की बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक, हमारे विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं। यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और हमारी साझेदारी के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने क्या कहा? 
QUAD समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2007 में मनीला में पहला क्वाड प्लेटफॉर्म हुआ था. उन्होंने ये भी बताया कि जनवरी 2025 से भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं. PM ने सप्लाई चेन और सुरक्षा का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि  QUAD को इसका समाधान देना चाहिए. प्रधानमंत्री बोले कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में हमारे पास मजबूत लक्ष्य होंगे। 

चारों देशों को बताया हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बैठक में कहा, “यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है। क्वाड पर फिर से काम शुरू हुआ, हमारा सहयोग बढ़ा है और हमारी दोस्ती और भी गहरी हो गई है। हम सभी दोस्त हैं, जिससे चीजें काफी आसान हो जाती हैं। ये देश दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम दुनिया के सबसे सफल और कुछ मायनों में सबसे शक्तिशाली देशों में से हैं। हमारे देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और अत्यंत समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मामलों पर मिलकर काम करते हैं।”

चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे- पीएम मोदी
इधर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साझेदार देशों के प्रति खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मनीला और क्वाड के बीच एक पुराना और खास रिश्ता रहा है। साल 2007 में, चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके 10 साल बाद, 2017 में, इसी शहर में हमने फिर से बातचीत शुरू की थी। आज, इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वाड की बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक, हमारे विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं। यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और हमारी साझेदारी के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद सप्लाई चेन तक, नई तकनीकों से लेकर आपदा प्रबंधन तक, हमारी यही कोशिश रही है कि क्वाड भरोसेमंद समाधान प्रदान करे।”

एनवीडिया को लेकर क्या बोले ट्रंप?
इसी दौरान ट्रंप ने तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया की तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा समिति शुरू करने का विचार ‘एक अच्छा आइडिया’ है। 

क्या है क्वाड
क्वाड समूह का गठन 2007 में किया गया था, लेकिन चीन के नाराज होने की आशंकाओं के बीच अगले ही साल इसकी गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई थीं। ट्रंप ने 2017 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते आर्थिक, कूटनीतिक और सैन्य प्रभाव को लेकर चिंताओं के मद्देनजर इस समूह को फिर सक्रिय किया। हालांकि, उनके उस कार्यकाल में क्वाड नेताओं का कोई शिखर सम्मेलन नहीं हुआ था। मनीला में हो रही बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के मौजूदा कार्यकाल के दौरान क्वाड नेताओं की पहली बैठक है।

ट्रंप के 20 जनवरी, 2025 को दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बार बैठक हो चुकी है। पिछले महीने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया था कि क्वाड देशों के नेताओं की बैठक मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर हो सकती है। फिलीपीन 11 सदस्यीय आसियान का वर्तमान अध्यक्ष है और इसी हैसियत से वह शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!