November 28, 2026 1:53 am

BREAKING NEWS

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने किया सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का दौरा, विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रगति की ली जानकारी

रायपुर, 27 नवम्बर 2026

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने किया सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का दौरा, विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रगति की ली जानकारी

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने गुरुवार को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा से मुलाकात कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति, विभिन्न कार्यक्रमों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने उन्हें विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!