October 20, 2026 1:54 am

खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स : 2026 में पुरुषों की जैवलिन F46 स्पर्धा में 65.11 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर श्री रिंकू और 65.02 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीतने पर श्री अजीत सिंह को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी ऐसी ही सफलता हासिल करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर T12/13 स्पर्धा में, 5:12.39 के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री सौम्या कुमार और 5:30.90 के शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने पर सुश्री राधा वेंकटेश को भी हार्दिक बधाई दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!