March 7, 2026 10:37 am

खेत में कचरे के ढेर से मिली नवजात बच्ची, पुलिस और चाइल्डलाइन ने बचाई मासूम की जान

पहाड़ी (चित्रकूट)  पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के एक खेत में कचरे के ढेर के बीच एक नवजात बच्ची मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जन्म के तुरंत बाद मासूम को कचरे के ढेर में छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही थाना पहाड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद बच्ची को चाइल्डलाइन जनपद चित्रकूट की टीम को सौंपा गया, जहां उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर है और उसे आवश्यक चिकित्सीय देखभाल प्रदान की जा रही है।
पुलिस प्रशासन बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है। चाइल्डलाइन टीम एवं मेडिकल स्टाफ के साथ लगातार समन्वय बनाकर मासूम की हर संभव देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में गहरी संवेदना और आक्रोश का माहौल है। लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
पहाड़ी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बच्ची को खेत में फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।
यह घटना समाज के सामने एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि नवजात शिशुओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को लेकर जागरूकता कितनी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?