April 26, 2026 12:24 am

CG-सरगुजा संभाग के 101 प्रकरणों की महा जनसुनवाई 9 मार्च को अम्बिकापुर में

CG-अम्बिकापुर : सरगुजा संभाग के 101 प्रकरणों की महा जनसुनवाई 9 मार्च को अम्बिकापुर में

अम्बिकापुर 06 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 13 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी 33 जिलों में महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 09 मार्च 2026 को सरगुजा संभाग के प्रकरणों की महा जनसुनवाई जिला पंचायत सभाकक्ष, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सरगुजा संभाग अंतर्गत जिला सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिलों से संबंधित कुल 101 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महा जनसुनवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा), माननीय सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया एवं माननीय सदस्य सुश्री दीपिका शोरी उपस्थित रहेंगी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला संरक्षण अधिकारी, सखी केंद्र के केंद्र प्रशासक, परामर्शदाता, मिशन शक्ति के कर्मचारी, पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी, विधि विभाग के अधिवक्ता, आयोग के सचिव श्री रमेश साहू सहित आयोग कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?