ग्रामोदय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में की सहभागिता

फाइन आर्ट के विद्यार्थियों के कृतियों की हुई प्रशंसा

चित्रकूट,  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सहभागिता की। चार दिवसीय यह प्रदर्शनी अंजली संस्था द्वारा लगाई गई थी। प्रदर्शनी के दौरान ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्टॉल में प्रदर्शित कला कृतियों की दर्शकों ने सराहना की और इन्हें खरीद कर ग्रामोदय के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। ललित कला शिक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग से स्वाति झा, दीपेंद्र मंडल, ऋचा प्रजापति, प्रिया विश्वकर्मा, शिवानी देवी, रोशनी सिंह एवं राखी सोनी ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं में पारंपरिक एवं समकालीन कला का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे दर्शकों और कला प्रेमियों ने सराहा। स्वाती झा छात्रा एमएफए टीम लीडर थी। छात्रों के इस समूह के वापस लौटने पर कुलगुरु प्रो आलोक चौबे सहित ग्रामोदय परिवार के लोगों ने बधाई दी है।



ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र द्वारा तैयार चना के बीज को मिला पेटेंट

चित्रकूट,  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय से बी टेक आई टी का पाठ्यक्रम कर चुके पूर्व छात्र नीति रंजन प्रताप ने चना का एक बीज विकसित किया है। संकाय के अधिष्ठाता प्रो आञ्जनेय पांडेय ने बताया कि भारत सरकार ने इस बीज को पेटेंट प्रदान किया है। पूर्व छात्र की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो आलोक चौबे सहित ग्रामोदय परिवार के लोगों ने नीति रंजन को बधाई एवं शुभकामना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?