March 12, 2026 1:16 pm

ग्रामोदय विश्वविद्यालय और संगीत  विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू साइन

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट और राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के मध्य
एम यू साइन हुआ। यह अनुबंध दोनों विश्वविद्यालयो के मध्य अकादमिक,शोध एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान हेतु   ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के कक्ष में हुआ।  अनुबंध पत्र को दोनों विश्वविद्यालय के कुल गुरुओं ने एक दूसरे को सौंपा और विश्वास व्यक्त किया कि इससे दोनों विश्वविद्यालयो अपने ज्ञान, अनुभव को आपस में साझा करते हुए नवाचारों को गतिशील बनाएंगे।
इस मौके पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु  प्रो स्मिता सहस्रबुद्धे , ग्रामोदय विश्वविद्यालय की कुल सचिव नीरजा नामदेव एवं उप कुलसचिव (अकादमी) डॉ साधना चौरसिया मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?