August 29, 2026 12:03 pm

चकराता में बड़ा हादसा: लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस ने पांच घायलों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून,
आज प्रातः डायल-112 के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि सहिया से पहले लालपुल के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई मिली।

वाहन में कुल 05 व्यक्ति (03 पुरुष एवं 02 महिलाएं) सवार थे। दुर्घटना में 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल एवं 03 व्यक्ति सामान्य घायल थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया।

घायलों का विवरण
1-रोहन कुमार, उम्र लगभग 23 वर्ष — निवासी नई दिल्ली।
2-अभिषेक दुबे, उम्र लगभग 26 वर्ष — निवासी रोहिणी, दिल्ली।
3-अभिषेक, उम्र लगभग 26 वर्ष — निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश।
4-शिवानी सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष — निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
5-प्रिन्स राज, उम्र लगभग 22 वर्ष — निवासी वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!