March 7, 2026 12:09 pm

चित्रकूट के कर्वी में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ने चलाया “नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार” अभियान, व्यापारियों में उत्साह

चित्रकूट कर्वी में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री चंडिका प्रसाद उपाध्याय ने “नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार” अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक समाजसेवक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान के तहत उपाध्याय विभिन्न दुकानों पर पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें नए जीएसटी सुधारों की जानकारी दी।

उपाध्याय ने बताया कि मोदी सरकार ने जीएसटी व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किए हैं जिनसे महंगाई पर नियंत्रण के साथ आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब देश में जीएसटी के सिर्फ दो स्लैब – 5% और 18% – लागू होंगे जिससे व्यापारियों को टैक्स संरचना समझने में आसानी होगी और उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।

अभियान के दौरान व्यापारियों ने भी जीएसटी सुधारों पर खुलकर चर्चा की।पूर्व मंत्री ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए सुधारों के व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। उन्होंने बताया कि नए नियमों से न सिर्फ कर व्यवस्था सरल होगी बल्कि पारदर्शिता बढ़ेगी और छोटे-मझोले कारोबारियों पर बोझ कम होगा।

व्यापारियों ने मोदी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि सरल टैक्स प्रणाली से व्यापार और उद्योग जगत को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सुधारों से स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को भी उचित दाम पर सामान उपलब्ध होगा।

चंद्रिका  प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि “नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार” अभियान का उद्देश्य व्यापारियों व आम जनता को नई व्यवस्था के बारे में जागरूक करना और उनके सहयोग से इसे सफल बनाना है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे नए बदलावों को अपनाकर सरकार की मंशा को आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?