March 12, 2026 2:58 pm

चित्रकूट पार्षद की शासन से अनोखी मांग

चित्रकूट के तेज तर्रार पार्षद सिद्धांत रंजन त्रिवेदी ने की अनोखी मांग की पहल और बने प्रत्येक पीड़ित उपेक्षित एवं अंतिम छोर के व्यक्ति के मसीहा वार्ड नं 11 के पार्षद ने की  चलित नगर पंचायत वाहन की मांग.

इनका मानना है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ हम अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने में असमर्थ रहते है , दूर दराज का व्यक्ति जब योजनाओं का लाभ लेने नगर परिषद आता है तत्पश्चात उसको ज्ञात होता है कि उसके दस्तावेज पूर्ण नही है या फिर कार्यालय में संबंधित कर्मचारी उपलब्ध नही है

ऐसे में वह व्यक्ति अपने आने जाने में 50-100 खर्च करता है और फिर वह दोबारा कार्यालय की चौखट तक आने में आपने आपको असहाय से महसूस करता है , नाना जी देशमुख के विचारों को जीवंत रखते हुए एक मोडिफाइड चलित नगर पंचायत  संचालित की जाएगी , जो *एकल खिड़की* की सुविधाओं से पूर्ण रहेगी , जिसका उद्देश्य एक खिड़की के माध्यम से सम्पूर्ण कार्यो एवं योजनाओं के दस्तावेजो का संग्रह किया जाएगा .निम्न दस्तावेज नगर पंचायत के सम्बंधित विभाग तक पहुचाये जयेंगे , जिससे हम सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ अंतिम घर के अंतिम व्यक्ति तक पहचानें में सफल होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?