March 7, 2026 11:09 am

चित्रकूट भगवान कामतानाथ के दरबार पहुंचे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पंचकोशी परिक्रमा की शुरुआत

चित्रकूट पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पवित्र नगरी चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामतानाथ का विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया। धार्मिक आस्था और परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने भगवान से देश-प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की कामना की।

दर्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा ने पंचकोशी परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ मझगवां मंडल अध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

मिश्रा ने कहा कि चित्रकूट की यह पावन भूमि सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। यहां आकर मन को शांति और भगवान की कृपा का अनुभव होता है। उनका यह दौरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि जनता से जुड़ने और उनकी भलाई के लिए काम करने का संकल्प भी है।

इस धार्मिक यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। मिश्रा ने परिक्रमा पूरी कर कामतानाथ भगवान की पवित्र भूमि को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?