चित्रकूट में हीटवेव का कहर: ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे बैठे-बैठे बिगड़ी तबीयत

चित्रकूट | भीषण गर्मी ने एक और जान ले ली। भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर मोड़ के पास बुधवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे बैठे एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मौत की वजह हीटवेव हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पुत्र वीरेंद्र सिंह भदौरिया, निवासी रणधीर कॉलोनी, गोले का मंदिर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। धर्मेंद्र ट्रक ड्राइवर थे और किसी कार्यवश ट्रक लेकर चित्रकूट आए थे। बुधवार की रात उन्होंने ट्रक को भरतकूप के अकबरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा किया और वहीं बैठ गए। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचेत हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर भरतकूप पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल भौंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गर्मी से मौत की आशंका जांच में जुटी पुलिस
धर्मेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे परिजनों के पहुंचने पर शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक गर्मी और लू (हीटवेव) के कारण तबीयत बिगड़ने और मौत से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

गर्मी से सावधानी बरतने की अपील
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि लू के इस मौसम में अनावश्यक धूप में न निकलें और ठंडे स्थानों पर रहें। यात्रियों और ट्रक चालकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या कहती है मौसम विभाग की चेतावनी
बुंदेलखंड क्षेत्र में इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पहले ही हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया था। धर्मेंद्र सिंह की मौत ने इस चेतावनी को और गंभीर बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?