August 27, 2026 6:11 pm

चुनावी तैयारी में भाजपा का महिला शक्ति पर फोकस: लखपति दीदी सम्मेलन और राखी के जरिए रिश्ते मजबूत करने की रणनीति

देहरादून: लखपति दीदी-आत्मनिर्भर महिलाओं से भाजपा बढ़ाएगी आत्मविश्वास, कलाई पर धागा बंधवाकर रिश्तों को मजबूती

प्रदेश के कुल मतदाताओं में से करीब आधी महिलाओं पर भाजपा का खास फोकस है। कलाई पर धागा बंधवाकर रिश्तों को मजबूती देने के लिए प्रदेशभर में आयोजन किया गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भाजपा ने लखपति दीदी और आत्मनिर्भर महिलाओं पर खास फोकस किया है। संगठन का मानना है कि उनकी यह रणनीति प्रदेश की सत्ता में हैट्रिक का रास्ता साफ करेगी।

प्रदेश भाजपा संगठन आगामी चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। इसके तहत ही लखपति दीदी पर फोकस किया गया है। प्रदेश में करीब दो लाख लखपति दीदी हैं। भाजपा इनका अलग से सम्मेलन कराएगी। इन सम्मेलन में उन लखपति दीदी को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने ऋण लेकर अपना काम शुरू किया और समय से ऋण की अदायगी करते हुए लखपति बनी हैं।

वहीं, प्रदेशभर में इस समय 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इनसे पांच लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं। भाजपा ने इनका मिलन कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए सभी स्वयं सहायता समूहों का मिलन कार्यक्रम नगर निगम के स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कराया जाएगा। मकसद ये है कि उन समूहों को सरकार की रीति-नीति के बारे में बताने के साथ ही आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने पक्ष में माहौल बनाना। इसके लिए संगठन ने संबंधित प्रकोष्ठ को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

 

प्रदेशभर में भाजपा के विधायक, मंत्रियों के अलावा अगले विधानसभा में टिकट का दावा कर रहे प्रत्याशी कलाई पर धागा बंधवाकर रिश्तों को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक तमाम नेता रक्षाबंधन के आयोजन कर रहे हैं। महिलाओं से राखियां बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट कर रहे हैं। भाजपा ने भी अपनी रणनीति में खासतौर से रक्षाबंधन को जगह दी है।

महिलाओं को जोड़ने के लिए संगठन ने खास तैयारी की है। हमारा मकसद है कि आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को हमारी सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी हो। इसके लिए प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!