November 4, 2026 12:02 am

BREAKING NEWS

राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की समीक्षा रेस कोर्स एयरफोर्स स्टेशन पर फिर IAF का नियंत्रण? रक्षा मंत्री से मिले पूर्व वायुसेना प्रमुख विशेष लेख : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के रंगों से सजा कवर्धा का राज्योत्सव

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के रंगों से सजा कवर्धा का राज्योत्सव

रायपुर, 03 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के रंगों से सजा कवर्धा का राज्योत्सव

छत्तीसगढ़ की माटी की महक, लोकसंस्कृति की मिठास और गौरवशाली परंपराओं का अनूठा संगम सोमवार को जिला मुख्यालय कबीरधाम के पीजी कॉलेज मैदान में देखने को मिला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में शाम से उत्सव और उल्लास का माहौल छाया रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राज्योत्सव का आगाज हुआ। कलाकारों ने लोकधुनों, पारंपरिक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के रंगों से सजा कवर्धा का राज्योत्सव

समारोह के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि सांसद श्री पाण्डेय सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास सह-प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से सांसद श्री पाण्डेय ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील निर्णय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अटलजी ने जनभावनाओं को समझते हुए राज्य निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लिया। आज 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास और समृद्धि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ को अपनी पहचान और विकास को नई दिशा मिली है तथा कवर्धा जिला भी विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि कवर्धा में रेल सुविधा की लंबे समय से मांग की जा रही थी। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप कटघोरा से डोंगरगढ़ तक रेल परियोजना को गति मिली है।
सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई से प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है।

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा*

राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोककला और परंपराओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छत्तीसगढ़ी लोककला मंच, सिंगार, गजल, क्लासिकल म्यूजिकल, आर्केस्ट्रा एवं जन जागराता, भक्ति संगीत, नृत्य अभिनय, सैनिक शो तथा छत्तीसगढ़ी करमा एवं ददरिया लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोकजीवन को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।

*छत्तीसगढ़ की कला और परंपरा का दिखा संगम*

राज्योत्सव के आयोजन में जिले की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं, लोकनृत्यों, संगीत और कला को प्रोत्साहन देने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!