देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे, जहां अध्ययनरत बालिकाओं ने आत्मीयता और स्नेह के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बालिकाओं द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह और भावनाओं से मुख्यमंत्री बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पल उनके लिए अविस्मरणीय है और बच्चों से मिला स्नेह उनके जन्मदिवस का सबसे अनमोल उपहार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियों का आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Post Views: 11








