BREAKING NEWS

'अग्ली स्टोरी' ट्विटर समीक्षा: नंदू और अविका गोर की रोमांटिक थ्रिलर को ऑनलाइन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली | अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज पीएम मोदी से मिलेंगे, कल विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे | भारत समाचार स्तनपान कोड पर भारत का स्कोर उच्च है: WHO | भारत समाचार 'पैट्रियट' ओटीटी रिलीज: ममूटी, मोहनलाल की फिल्म की स्ट्रीमिंग की तारीख तय; कब और कहाँ देखना है | मलयालम मूवी समाचार सुनाली के पति को वापस लाएंगे, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा | भारत समाचार चांद मेरा दिल फुल मूवी कलेक्शन: 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म का संघर्ष; अभी भी 'एक दिन' के पहले नंबर को पीछे छोड़ रहा है | हिंदी मूवी समाचार

जानिये…यादव कॉलोनी के किस डॉक्टर को ठगों ने बेचा था 1 करोड़ का नकली सोना 

यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास संचालित एक डेंटिस्ट जिनका नाम डॉ. बृजराज सिंह की क्लिनिक पर भी यही गैंग ने करीब 1 करोड़ रुपये के नकली सोना थमा कर ठगी की लेकिन डर और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते डॉक्टर ने शुरुआत में शिकायत दर्ज नहीं कराई

जबलपुर / एमपी न्यूज हिन्दी | जबलपुर में अंतरराज्यीय ठग गैंग द्वारा हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है। हरियाणा के इस शातिर गिरोह ने शहर के दो डॉक्टरों (डॉक्टर पिता- पुत्र एवं एक अन्य डॉक्टर) को निशाना बनाते हुए नकली सोना थमाकर करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

दरअसल, इस मामले की शुरुआत 1 अप्रैल को हुई, जब जबलपुर के क्राइम ब्रांच थाने में एक डॉक्टर द्वारा FIR दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि ठगों ने डॉक्टर पिता से 50 लाख और उनके बेटे से 10 लाख रुपये ठगी की है।

ठगो ने इस डॉक्टर को लगाई थी एक करोड़ की चपत

इसके बाद मामले ने और बड़ा रूप तब लिया, जब यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास संचालित एक डेंटिस्ट जिनका नाम डॉ. बृजराज सिंह की क्लिनिक पर भी यही गैंग ने करीब 1 करोड़ रुपये के नकली सोना थमा कर ठगी की लेकिन डर और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते डॉक्टर ने शुरुआत में शिकायत दर्ज नहीं कराई। 

हालांकि इस बात की पुष्टि तब हुई जब पुलिस ने इस गिरोह को झांसी के पास धर दबोचा और थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की, तो ठगी की कुल रकम बढ़कर 1.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पूछताछ में ठगों ने यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास संचालित डेंटिस्ट डॉ. बृजराज सिंह के साथ भी ठगी की वारदात कबूल की

इसके बाद 4 अप्रैल को डॉ. बृजराज सिंह ने भी हिम्मत जुटाकर थाने में FIR दर्ज कराई। मामले की पुष्टि जिला अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी की है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया था मामला उजागर 

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया, हालांकि पीड़ितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए, जिससे मामले में और भी चर्चा शुरू हो गई।

पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों पन्नालाल राठौर, धर्मेंद्र, वीरेंद्र और एक महिला रणमदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, और इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!