March 12, 2026 4:37 am

जेआरडीएसयू में विकसित भारत यंग लीडर्स क्विज प्रतियोगिता

जेआरडीएसयू ……..जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा दिनांक 26 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 जागरूकता अभियान के अंतर्गत पैनल चर्चा कार्यक्रम का आयोजन मा0 कुलपति प्रो0 शिशिर कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में एनईपी सारथी विकास के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनईपी समन्वयक डॉ0 महेंद्र कुमार उपाध्याय ने शिक्षा का वैश्विक स्वरूप, रोजगार के अवसर व भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की।

अधिष्ठाता डॉ0 विनोद कुमार मिश्र ने परीक्षा से सम्बंधित ग्रेड पॉइंट सहित सभी नीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ0 हरिकांत मिश्र और डॉ0 निहार रंजन मिश्र, डॉ0 रजनीश सिंह, डॉ0 विश्वेष दुबे ने अपने विचार रखे। एनईपी सारथी समन्वयक डॉ0 आनन्द कुमार  ने एबीसी व आपार आईडी पर पंजीकरण के बारे में तथा एनईपी में इसके महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनईपी सारथी विकास भारती तथा धन्यवाद ज्ञापन रामसुंदर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?