

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर चित्रकूट में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का दो दिवसीय योग प्रतियोगिता आयोजित किया गया .
जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस पुरुष वर्ग के शिक्षकों का तथा द्वितीय दिवस महिला शिक्षकों का योग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। योग प्रतियोगिता में खड़े आसन के अंतर्गत ताड़ासन वृक्षआसन त्रिकोणासन गरुड़ासन नटराजनआसन, बैठे आसनों के अंतर्गत पद्मासन वज्रासन अर्ध मत्स्येंद्रासन गौमुख आसान पश्चिमोत्तानासन , लेटे आसनों के अंतर्गत धनुरासन सेतुबंधासन पवनमुक्तासन हलासन चक्रासन ,शीर्षासन व योग मुद्रा के अंतर्गत ज्ञान मुद्रा, वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, प्राण मुद्रा, पृथ्वी मुद्रा इसके अतिरिक्त सूर्य नमस्कार की 12 स्थितियां को सम्मिलित किया गया ।
प्रत्येक आसन के लिए मूल्यांकन हेतु पुरुष व महिला वर्ग के लिए अलग-अलग निर्णायकों की कमेटी बनाई गई थी । जिनके निर्णय के अनुसार पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान श्री दुबे निखिल राममिलन सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय देवढा व महिला वर्ग में श्रीमती साधना वर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बांधी क्षेत्र रामनगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर योग की महत्ता को स्पष्ट करते हुए प्राचार्य श्री बीके शर्मा द्वारा बताया गया कि स्वस्थ व्यक्ति में ही संतुलित भावनात्मक प्रवृत्तियों का निर्माण संभव है जो संतुलित कुशल जीवन की ओर अग्रसर करेगा, इन उद्देश्यों की प्राप्ति में योग की महतत्वपूर्ण की भूमिका है।
योग प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री राजेश उपाध्याय द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि योग द्वारा ही कर्म में कुशलता प्राप्ति हेतु अच्छी आदतें बेहतर स्वास्थ्य अनुशासन एवं नैतिकता के बीज रोपित किये जा सकते हैं। इस अवसर पर परियोजना कार्यालय से पधारीं कंसल्टेंट निपुण भारत सेल की सदस्या दिशिता सोई द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि योग प्रतियोगिता न केवल जनपद स्तर पर शिक्षकों का बल्कि विद्यालय स्तर पर भी बच्चों के मध्य आयोजित किया जाना चाहिए।








