October 25, 2026 5:58 am

BREAKING NEWS

प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित

डायट शिवरामपुर में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का दो दिवसीय जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर चित्रकूट में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी  परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का दो दिवसीय योग प्रतियोगिता आयोजित किया गया .

जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस  पुरुष वर्ग के शिक्षकों का   तथा द्वितीय दिवस महिला शिक्षकों का योग प्रतियोगिता आयोजित  किया गया। योग प्रतियोगिता में खड़े आसन के अंतर्गत ताड़ासन वृक्षआसन त्रिकोणासन गरुड़ासन नटराजनआसन, बैठे आसनों के अंतर्गत पद्मासन वज्रासन अर्ध मत्स्येंद्रासन गौमुख आसान पश्चिमोत्तानासन , लेटे आसनों के अंतर्गत धनुरासन सेतुबंधासन पवनमुक्तासन हलासन चक्रासन ,शीर्षासन व योग मुद्रा के अंतर्गत  ज्ञान मुद्रा, वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, प्राण मुद्रा, पृथ्वी मुद्रा इसके अतिरिक्त सूर्य नमस्कार की 12 स्थितियां को सम्मिलित किया गया ।

प्रत्येक आसन के लिए  मूल्यांकन हेतु पुरुष व महिला वर्ग के लिए अलग-अलग निर्णायकों की कमेटी  बनाई गई थी । जिनके निर्णय के अनुसार पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान श्री दुबे निखिल राममिलन सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय  देवढा व महिला वर्ग में श्रीमती साधना वर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बांधी क्षेत्र रामनगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर योग की महत्ता को स्पष्ट करते हुए प्राचार्य श्री बीके शर्मा द्वारा बताया गया कि स्वस्थ व्यक्ति में ही संतुलित भावनात्मक प्रवृत्तियों का निर्माण संभव है जो संतुलित कुशल जीवन की ओर अग्रसर करेगा, इन उद्देश्यों की प्राप्ति में योग की महतत्वपूर्ण की भूमिका है।

योग प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री राजेश उपाध्याय द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि  योग द्वारा ही कर्म में कुशलता प्राप्ति हेतु अच्छी आदतें बेहतर स्वास्थ्य अनुशासन एवं नैतिकता के बीज रोपित किये जा सकते हैं। इस अवसर पर परियोजना कार्यालय से पधारीं कंसल्टेंट निपुण भारत सेल की सदस्या  दिशिता सोई  द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि योग प्रतियोगिता न केवल जनपद स्तर पर शिक्षकों का बल्कि विद्यालय स्तर पर भी बच्चों के मध्य आयोजित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!