March 8, 2026 11:35 am

धार्मिक सरहदें तोड़ रचाई शादी, मुस्लिम युवती बनी ‘चाहत गोस्वामी’

मंदिर में रचाई हिन्दू प्रेमी से शादी, घरवालों ने जताया एतराज

चित्रकूट सीतापुर चौकी क्षेत्र


प्रेम की कोई जात नहीं होती — यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है चित्रकूट जिले में, जहां मुस्लिम समुदाय की युवती ने चार साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग के बाद हिन्दू युवक संग सात फेरे ले लिए। यह अनोखी शादी सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मंदिर में लिए सात फेरे, गुलफिजा बनी चाहत गोस्वामी

कौशांबी जिले की रहने वाली मुस्लिम लड़की गुलफिजा बानो ने हिन्दू युवक से मंदिर में शादी रचाकर नया नाम रखा चाहत गोस्वामी। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर विवाह किया और अब किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं।

जान का खतरा जताया, सुरक्षा की लगाई गुहार

शादी के बाद युवती ने अपने परिजनों पर जान से मारने का खतरा जताया है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। लड़की ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है।

चार साल से था प्रेम संबंध, परिजनों ने किया विरोध

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। जब शादी की बात आई तो दोनों पक्षों के परिजनों ने कड़ा एतराज जताया। बावजूद इसके, प्रेमी युगल ने हार नहीं मानी और समाज की सीमाएं तोड़कर एक-दूजे के हो गए।

प्रशासन की नजर, कानून व्यवस्था पर निगरानी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है। सीतापुर चौकी क्षेत्र की पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। फिलहाल दोनों प्रेमी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्रेम ने फिर दिखाई राह, लेकिन समाज में उठे सवाल प्रशासन अलर्ट यह घटना एक ओर जहां प्रेम की जीत मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर यह धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं से टकराव का कारण भी बन रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?