November 29, 2026 6:21 pm

BREAKING NEWS

नेत्र कुम्भ-2027 का शंखनाद, 45 दिवसीय शिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच और 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य पाकिस्तान: पूर्व सैनिक के PoK में सशस्त्र विद्रोह के एलान से बढ़ा तनाव सूर्यकुमार यादव ने नहीं मानी हार, टीम इंडिया में वापसी पर बोले- ‘हर मुश्किल के बाद उम्मीद की किरण’ वन की बात – बाघिन दीदी के साथ: अकोला वन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का अकोला बफर क्षेत्र में वन दर्शन एवं संवाद भ्रमण डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश नन्हीं परी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान, 22 दिसंबर को देहरादून में धरना और 29 को पिथौरागढ़ में महारैली

नन्हीं परी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान, 22 दिसंबर को देहरादून में धरना और 29 को पिथौरागढ़ में महारैली

नन्ही परी के न्याय को बीसाबजेड से देहरादून तक होगा आंदोलन

22 को देहरादून में धरना-प्रदर्शन

29 को पिथौरागढ़ में न्याय को महरैली जिले में निकलेगी न्याय यात्रा

हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड, ईमेल के साथ होंगी नुक्कड सभाए

पिथौरागढ। नन्हीं परी को न्याय दिए जाने के लिए रविवार को हुई महापंचायत में नन्हीं के जन्म स्थान बीसाबजेड से लेकर देहरादून तक के चरणबद्ध संघर्ष की घोषणा की गई। 29 दिसंबर को पिथौरागढ़ में न्याय के लिए महारैली आयोजित करने का एलान किया गया। महापंचायत में उत्तराखंड सरकार से सुप्रीम कोर्ट में दर्ज रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई करते हुए आरोपियों को कठोर से कठोरतम सजा दिए जाने की मांग की।

संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पंडा में नन्हीं परी के पिता महेश चंद के आवास में हुई हुई महापंचायत में तय किया गया कि नन्हीं परी की जन्मभूमि बीसाबजेड से चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत होगी। उसके बाद इस आंदोलन को पूरे उत्तराखंड में फैलाया जाएगा।

महापंचायत में तय हुआ कि जिले के कौने कौने में पंचायत बुलाकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया जाएगा।
तय किया गया कि नन्ही परी के पिता महेश चंद तथा माता देहरादून में 21 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पीड़ा को व्यक्त करेंगे।

22 दिसंबर को देहरादून के गांधी पार्क में माता व पिता द्वारा गांधी जी की मूर्ति के सामने धरना देकर अपनी न्याय की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
महापंचायत में तय किया गया है कि हर घर से राष्ट्रपति को पोस्ट कार्ड भेजकर नन्ही परी को न्याय देने की पुकार लगाई जाएगी।

ईमेल के माध्यम से भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर रिव्यू पिटीशन के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

पिथौरागढ के आसपास के गांव एवं शहरी क्षेत्र में बैनर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों तथा मुख्य शहरों में न्याय यात्रा जाएगी और जिले के एक-एक नागरिक से आंदोलन में शामिल होने की अपील की जाएगी।

महापंचायत में नन्ही परी के पिता महेश चंद, चंद्री चंद, तारा चंद, संतोष चंद, व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष तपन रावत, ग्राम प्रधान संगठन के जिला महामंत्री लक्ष्मण घोटा, विण क्षेत्र प्रमुख के प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, मूनाकोट के ज्येष्ठ प्रमुख जीवन वल्दिया, ऋषेन्द्र महर, राम सिंह बिष्ट, भावना नगरकोटी, दीपक लुंठी, जगत मर्तोलिया, बसंत पुनेठा, हेमराज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य राकेश चंद, चंद्र शेखर पुनेडा, प्रकाश चन्द्र जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी, दीपा तिवारी, मोहन चंद, ग्राम प्रधान नीरज चंद, सरिता ऐरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!