November 6, 2026 3:03 am

BREAKING NEWS

नेपाल-भूटान जाने वाले भारतीयों के लिए बदले आव्रजन नियम, अब यात्रा के दौरान पहचान पत्र रखना होगा जरूरी ब्रिटेन की रूह कंपा देने वाली वारदात: दोस्त की हत्या कर तीन साल तक फ्रीजर में छिपाए रखा शव, पालतू जानवरों के अवशेष भी मिले 6 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा धन लाभ 33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को अग्निवीरों को बड़ी राहत! 18 हजार जवानों का सेवाकाल 2 साल बढ़ा, स्थायी नौकरी का रास्ता खुला केरल में जन्मीं भारतीय मूल की नित्या रमन ने रचा इतिहास, हार्वर्ड और MIT से पढ़कर बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर

नर्मदापुरम पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर आभूषण चोरी करने वाली महिला को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

लगभग 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चाँदी के आभूषण जब्त

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नर्मदापुरम जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट के स्टोर रूम में बंद कर सोने-चाँदी के आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए लगभग 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चाँदी के आभूषण जब्त किए हैं।

02 नवंबर को रघुनाथ गली स्थित राज ज्वेलर्स के संचालक सराफा व्यापारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पर आई। चेहरे पर स्कार्फ बांधे महिला ने चर्म रोग का बहाना बनाकर चेहरा ढककर रखा। उसने पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और एटीएम से रुपये लाने का कहकर चली गई। करीब 15 मिनट बाद वापस आकर कान के टॉप्स दिखाने को कहा। व्यापारी जब आभूषण लेने बेसमेंट स्थित स्टोर रूम में गए, तो महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और काउंटर की दराज से सोने-चाँदी के आभूषणों के डिब्बे चोरी कर ले गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पूर्व में इटारसी में भी इसी तरीके से चोरी की वारदात होने के दृष्टिगत दोनों स्थानों के फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिससे संदिग्ध महिला की पहचान हुई।

पुलिस टीम ने तत्काल इटारसी पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने नर्मदापुरम की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए संपूर्ण सोने-चाँदी के आभूषण जब्त किए।

पूछताछ में महिला ने बताया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने घटना के दौरान पहने कपड़े, स्कार्फ, चप्पल एवं चोरी किए गए आभूषणों के डिब्बों को जला दिए। महिला ने पूर्व में इटारसी के सराफा बाजार में भी इसी तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्‍वीकार किया है।

मध्यप्रदेश पुलिस सराफा व्यापारियों से अपील करती है कि सराफा व्यापारी चेहरा ढककर आने वाले संदिग्ध ग्राहकों के प्रति सतर्क रहें। ग्राहक की मौजूदगी में दुकान अथवा काउंटर खुला छोड़कर न जाएं तथा सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!