October 2, 2026 12:28 pm

BREAKING NEWS

यूपी में तेल के ताजा रेट जारी: जानें किस शहर में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता, 2 अक्टूबर की पूरी लिस्ट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मकरोनिया-मुरैना के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: त्योहारों से पहले 5% तक बढ़ा डीए, जानें अब खाते में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी आज का पंचांग 2 अक्टूबर: सप्तमी श्राद्ध पर व्यतिपात व वरीयान योग, जानें भद्रा, राहुकाल और तर्पण का शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के ताजा भाव जारी: कमर्शियल LPG के दाम बढ़े, घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर; देखें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों की लिस्ट ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान, नागरिकों को मिलेंगी त्वरित सेवाएं; 3-4 अक्टूबर को शिविर

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मकरोनिया-मुरैना के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

 

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मकरोनिया-मुरैना के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

मुरैना
आगामी प्र
तियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने मकरोनिया-मुरैना के बीच परीक्षा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01711/01712 दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 01711 मकरोनिया-मुरैना स्पेशल 1 से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे मकरोनिया से रवाना होगी और सागर, खुरई, बीना मलखेड़ी तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे मुरैना पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 01712 मुरैना-मकरोनिया स्पेशल 2 से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे मुरैना से चलेगी। ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, अगासोद, बीना मलखेड़ी, खुरई और सागर होते हुए दोपहर 2 बजे मकरोनिया पहुंचेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन में कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 द्वितीय श्रेणी स्लीपर/अनारक्षित कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले 139 या NTES के माध्यम से ट्रेन की वास्तविक स्थिति जांचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!