October 30, 2026 12:02 am

BREAKING NEWS

राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में बनेगा नया अनुविभागीय कार्यालय भवन, 1.25 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई पहचान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू आधी रात को आई मदद की पुकार, एक दिन के नवजात के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कराई विशेष नियोनेटल एम्बुलेंस की व्यवस्था वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 की तैयारियों का किया निरीक्षण

परेड ग्राउंड में दिखा जूडो का जोश, बालक-बालिका खिलाड़ियों ने जीते खिताब

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून।

विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में अंश, देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में नमन बहादुर, राजकीय इंटर कॉलेज काठ हरियावाला तथा 50 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य भंडारी, एसडीएस ऋषिकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, अंडर-17 बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में गुनगुन, राजकीय शिल्प विद्यालय तथा अंडर-19 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग में आली जोशी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज काठ कालसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जया नौटियाल, तरुण, गौरव, नीलम सहित जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सतीश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा विभाग से जयदेव रावत, प्रमोद रावत, घनश्याम कार्य, संख्य गैरोला, जितेंद्र सिंह, अशोक गंगोला, अमित कुमार, मधुलिका, सुषमा भवानी, नरगिस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!