October 27, 2026 8:27 pm

BREAKING NEWS

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा गैरसैंण में सियासी संग्राम: कांग्रेस-उक्रांद का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने की अपील’ चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति

परेड ग्राउंड में दिखा जूडो का जोश, बालक-बालिका खिलाड़ियों ने जीते खिताब

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून।

विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में अंश, देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में नमन बहादुर, राजकीय इंटर कॉलेज काठ हरियावाला तथा 50 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य भंडारी, एसडीएस ऋषिकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, अंडर-17 बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में गुनगुन, राजकीय शिल्प विद्यालय तथा अंडर-19 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग में आली जोशी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज काठ कालसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जया नौटियाल, तरुण, गौरव, नीलम सहित जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सतीश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा विभाग से जयदेव रावत, प्रमोद रावत, घनश्याम कार्य, संख्य गैरोला, जितेंद्र सिंह, अशोक गंगोला, अमित कुमार, मधुलिका, सुषमा भवानी, नरगिस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!